ChatraCrime News

चतरा में महिला के साथ दुराचार, सदर थाना पहुंच पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

CHATRA : जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुराचार किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में भुक्तभोगी महिला ने सदर थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है. थाना प्रभारी को दिए गए ज्ञापन में महिला ने कहा है कि 8 मार्च की रात को वह घरों अपने बच्चे के साथ अकेली थी. उस वक्त उसके भैसुर गांव में होली के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल थे. इसी दौरान आरोपी मेरे घर में जबरदस्ती घुस आया और बेटा को जान से मारने की धमकी देकर और मेरा मुंह कपड़े से बांधकर मेरे साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान मेरा बेटा जब रोने चिल्लाने लगा तो भैसुर रोने की आवाज सुनकर जब आए तो आरोपी घर से भाग गया. पीड़ित महिला ने आरोपी को सजा दिलाने की मांग की है.

Related Articles

Back to top button