
Deoghar : निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शुक्रवार को संथाल परगना प्रमंडल के कमिश्नर चन्द्रमोहन कश्यप की अध्यक्षता में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक का आयोजन देवघर परिसदन के सभागार में किया गया.
इस दौरान देवघर और जामताड़ा जिले के कुल 5 विधानसभा क्षेत्रों में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की गई. बैठक के दौरान विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत देवघर में विशेषकर 7 प्रतिशत पेंडिंग कार्यों को आने वाले दो दिन में पूर्ण करने का निदेश प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा सभी निर्वाची पदाधिकारी को दिया गया है.
इसे भी पढ़ें:बोधगया के महाबोधि मंदिर विस्फोट मामले में एनआईए कोर्ट ने आठ को दिया दोषी करार, तीन को उम्रकैद की सजा
साथ ही कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जो योग्य व्यक्ति है, मतदाता सूची में जिनका नाम 1 जनवरी, 2022 को प्रकाशित होने वाली सूची में जोड़ना है, वो कोई छूटे नहीं.
उसी प्रकार जिनका नाम हटाना है, जिनकी मृत्यु हो गयी है, उनकी सूची भी ध्यान से तैयार की जाय. ज्ञात हो कि निर्वाचन आयोग के निदेश के आलोक में पूरे देश में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य हो रहा है.
कमिश्नर द्वारा दोनों जिले के बेहतर परफार्मेंस की सराहना करते हुए तय समय अनुसार कार्यों को पूर्ण करने का निदेश दिया गया है. वहीं दोनो जिलों में काफी आपत्ति और दावे प्राप्त हुए हैं, जिनका निष्पादन किया गया है.
इसे भी पढ़ें:पूर्व मंत्री एनोस एक्का की पत्नी को मिला बेल, 25 दिनों के लिये जेल से बाहर रहने की अनुमति




