GiridihJharkhandLead NewsNEWS

Giridih: आर्यन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, किताबों की हो रही थी छपाई

Giridih: पचम्बा थाना इलाके के परसाटांड़ गांव में कॉपी-किताब की छपाई करने वाली आर्यन फैक्ट्री में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई. आग लगने से करोड़ों का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है. देर रात लगी इस भीषण आग पर बुधवार अहले सुबह काबू पाना संभव हो सका. कहा जा रहा है कि घटना की जानकारी आर्यन फैक्ट्री के मालिक, शारदा भवन के मालिक मिंटू बरनवाल और सुभाष इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर विजय सिंह को दिए जाने के बाद ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची. आग पर काबू पाने में अग्निशमन कर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा क्योंकि कॉपी किताब को अपनी चपेट में लेने के बाद आग फैक्ट्री के दूसरे हिस्से में लगे मशीनों को भी अपने चपेट में ले चुका था.

इस अग्निकांड में फैक्ट्री में लगी महंगी मशीनों और आईसीएसई, सीबीएसई, एमबीबीएस समेत कई अन्य कोर्सों की महंगी किताबों के साथ कॉपी के सारे स्टॉक के जल जाने की संभावना जताई जा रही है. फैक्ट्री मालिक विजय सिंह और मिंटू बरनवाल के अनुसार स्कूलों में नए सत्र के शुरू हो जाने के कारण इन दिनों किताबों की लगातार छपाई चल रहा थी. फैक्ट्री मालिको ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई है.

Related Articles

Back to top button