
Ranchi: राज्य के पशुपालन मंत्री बादल पत्र लेख के द्वारा पशु चिकित्सा सेवा में नियमावली संशोधन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया। इस प्रस्ताव के तहत मानव चिकितसको के At Par (equivalent) पशुचिकित्सको का सेवा नियमावली मे निदेशक प्रमुख का पद गैरसमवर्गीय, प्रोन्नती का चार पद सोपन का प्रावधान है.इस विषय पर पशु चिकित्सा सेवा संघ ने विभागीय मंत्री से मिलकर पशु चिकित्सकों के प्रति के सकारात्मक व्यवहार के लिए आभार प्रकट किया है साथ ही वर्तमान राज्य सरकार के द्वारा अपने कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए संवेदनशील सोच के साथ लगातार किए जा रहे कार्यों के लिए भी आभार प्रकट किया.
इस विषय पर बात करते हुए संगठन के अध्यक्ष डॉक्टर सैमसंन संजय टोप्पो ने कहा कि सबसे पहले हम पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वर्तमान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन एवं उनके मंत्रियों तथा सचिव अबूबक्कर सिद्दकी, निदेशक आदित्य रंजन का झारखण्ड पशुचिकित्सा सेवा संघ की ओर से आभार प्रकट करते हैं..उन्होंने साथ ही झारखंड ऑफिसर टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन का भी आभार प्रकट किया जिसने इस विषय का समाधान के लिए लगातार सहयोग किया है.
संगठन के महामंत्री डॉ शिवानंद काशी ने अवगत कराया की वर्तमान मे पशुचिकित्सको के लिए मात्र दो पदसोपान है औऱ प्रोन्नती का मात्र 9% है 775 स्वीकृत बल के विरुद्ध जिससे अधिकांश पशुचिकित्सक अपने मूल पद से ही सेवानिवृत हो रहे हैं जो नैसर्गिक न्याय के विरुद्ध है! अन्य राज्य यथा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश केरल, कर्नाटका, हरियाणा, पंजाब, आसाम मे निदेशक समवर्गीय औऱ पशुचिकित्सको का पांच पदसोपान के साथ 50% प्रोन्नत पद है..
संघ द्वारा विभागीय मंत्री को अवगत कराया गया था की आपके द्वारा सार्वजानिक मंच से पशुचिकिसको का सेवानिवृत उम्र मानव चिकित्सकों की तरह 60 वर्ष से बढाकर 65 वर्ष करना एवं पशुपालन निदेशालय एवं अधीनस्थ कार्यालय का पुनर्गठन कर झारखण्ड पशुपालन सेवा संवर्ग की सेवा नियमावली मे संशोधन करने का सकारात्मक घोषना की गई है परन्तु 4 माह बाद भी संचिका मे अनुमोदन नहीं प्राप्त किया गया है.
संघ ने यह भी अवगत कराया की पशुचिकित्सको को MACP औऱ प्रोन्नती जैसे ससमय मिलने वाले लाभ भी कई वर्षों से लंबित हैँ जिससे उनमे निराशा औऱ रोष भी है!सभी बातों को सुनने के बाद संघ के मांग को मंत्री ने नयायोचित कहा औऱ आज restructuring की संचिका को निदेशक प्रमुख का पद को गैरसंवर्गीय करते हुए प्रोन्नति का चार पद सोपान को अनुमोदित कर दिया. अभिनन्दन एवं आभार प्रकट करने के लिए JHAROTEF/NMOPS के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत सिंह भी शामिल हुए.




