
Jamshedpur: रविवार के राज्य के मुख्यमंत्री जमशेदपुर पहुंचे, जहां उन्होंने घाटशीला स्थित बुरुडीह डैम पर बनने वाले वन श्री इको कोटेज स्थल का निरिक्षण किया. वहीँ उन्होंने क्षेत्र मे पौधारोपण किया. वहीँ वन संरक्षण के उद्देश्य को फैलाने हेतु पेड़ को राखी भी बंधा और उसके रक्षा का संकल्प लिया. इस दौरान क्षेत्र के विधायक रामदास सोरेन, जिले की डीएफओ ममता प्रियदर्शी समेत तमाम वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे.

बता दें बुरुडीह डैम पूर्व से ही पर्यटक स्थल है और झारखण्ड, बंगाल समेत देश के कई हिस्सों से यहां पर्यटक घूमने के लिए आते हैँ, श्री इको कोटेज के तहत यहाँ 17 कोटेज का निर्माण होगा, 1.94 एकड़ भूमि मे इसका निर्माण होना है, जहां पार्किंग स्थल के अलावे, वॉकिंग ट्रैक, गार्डन, रेस्टूरेंट समेत पार्क का निर्माण किया जाना है, कुल 64 करोड़ की लागत से तीन भागो मे इसका निर्माण प्रस्तावित है, और इसी का निरिक्षण करने मुख्यमंत्री पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने भाषण मे कहा कि यहां प्रकृति की गोद मे बसा बुरुडीह डैम मे अपार संभावना है. वहीँ बुरुडीह डैम के निरिक्षण के दौरान टूरीजम विभाग के निर्देशक को निर्देश देते हुए कहा की डैम मे जो भी लीकेज है उसे दुरुस्त किया जाये ताकि आस-पास के किसानो को सिचाई का लाभ मिल सके.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर: दोस्त को उसके ही दोस्तों ने घर से बुलाकर मारी गोली, फिर पहुंचाया अस्पताल




