Jamshedpur

जमशेदपुर: दोस्त को उसके ही दोस्तों ने घर से बुलाकर मारी गोली, फिर पहुंचाया अस्पताल

Jamshedpur: जुगसलाई थाना से सटे बलदेव बस्ती के करण सिंह को उसके ही दोस्तों ने पुराने विवाद को लेकर रविवार क़ो गोली मार दी. गोली करण के सिर पर लगी है और उसे ईलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है. यहां पर उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है.

बताया जा रहा है कि सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छाया नगर का रहने वाला दो युवक बाइक से करण के घर पर आए हुए थे. तब करण पानी भर रहा था. दोनों ने कहा कि प्रह्लाद के घर पर चलना है. इसके बाद तीनों प्रह्लाद के घर पर पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि करण को गोली मारने के बाद आरोपी ही टीएमएच लेकर गए थे. इसके बाद वे वहां से फरार हो गए. बाद में घटना की जानकारी पाकर जुगसलाई पुलिस भी अस्पताल पहुंची थी. करण अभी सीसीयू में भर्ती है. उसकी हालत काफी नाजुक है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह साइबर पुलिस ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार, फर्जी बैंक खाता तैयार करने में थे माहिर, इसी से 25 लाख का लगाया चूना

Related Articles

Back to top button