GiridihJharkhandNEWS

गिरिडीह में बिजली की व्यवस्था में सुधार को लेकर मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने की बैठक, शहर में लगेंगे 55 करोड़ के लागत से प्रीपेड स्मार्ट मीटर

आधारभूत संरचना में होगा कायाकल्प

Giridih: बिजली बोर्ड के गिरिडीह सर्किल में केंद्र सरकार द्वारा शुरू होने वाले नए योजनाओं को लेकर गिरिडीह सर्किट हाउस में बैठक हुआ. बैठक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, बगोदर विधायक विनोद सिंह और जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी के साथ बिजली बोर्ड के जीएम प्रतोष कुमार समेत कई अधिकारी भी शामिल हुए. इस दौरान केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा ने बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिया की पूरे जिले में 180 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने है. जबकि शहर में प्रीपेड मीटर लगने है. केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को नए मीटर को लेकर जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया. कहा कि केंद्र सरकार के आरडीएसएस योजना के तहत सारे नए काम होना है. इसमें 55 करोड़ की राशि से शहर में प्रीपेड मीटर लगाए जाने है और इसके लिए बिजली बोर्ड वक्त पर टेंडर प्रक्रिया शुरू करना होगा. जबकि पूरे जिले में 1800 किलोमीटर तक नए सिरे केबल भी बिछाए जाने का योजना इसी आरडीएसएस योजना में शामिल है.

बैठक में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि केंद्र सरकार का प्रयास है की हर जिले में नए सिस्टम के अनुसार बिजली आपूर्ति किया जाए और इसके लिए अब आधारभूत संरचना को बदला जा रहा है. इस दौरान बगोदर विधायक विनोद सिंह ने कहा की बिजली के कारण कई बार लोगो की मौत तक हो जाती है. परिजनों को सिर्फ मुआवजा ढाई लाख तक दिया जाता है. बगोदर विधायक ने इसे बढ़ाकर 5 लाख करने का सुझाव दिया. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पांच लाख को मंजूरी देने का पहल की.

इसे भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा, 10 जून को हुई रांची हिंसा मामले में कुछ केस को सीआईडी को क्यों दिया गया?

 

Related Articles

Back to top button