
Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बागुनहातू डी ब्लॉक निवासी 40 वर्षीय पारस कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना सोमवार सुबह की है. उनका शव कमरे में पंखे के सहारे लटका पाया गया. शव मिलने की सूचना सिदगोड़ा पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल से शव गृह में रखवा दिया गया था. मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पारस ठेका मजदूरी करता था. परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह कई बिमारी से ग्रसित था. बिमारी को लेकर ही वह अक्सर परेशान रहता था. संभवत: बिमारी से तंग आकर ही उसने फांसी लगाई है.
ये भी पढ़ें : Jamshedpur : हावड़ा-हटिया एक्सप्रेस में पाया गया रामकृष्णा मिशन यूनिवर्सिटी के सहायक प्राध्यापक का शव, संदिग्ध अवस्था में मौत




