BiharCrime NewsNEWS

औरंगाबाद में बालू माफियाओं ने किया पुलिस टीम पर हमला, चार घायल

Aurangabad: जिले में मंगलवार को बगाही गांव के पास बालू चोरी की घटना पर पहुंची पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया जिससे पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट एवं जमकर रोड़ेबाजी किया. इस दौरान 2 पुलिसकर्मी सहित चार लोग घायल हो गए जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया गया.

बताते चलें कि अवैध बालू उत्खनन की सूचना पर बारुण थाना के एसआई विपिन बिहारी इस पर रोक लगाने के लिए गांव पहुंची और अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर को जप्त किया लेकिन एसआई के द्वारा ट्रैक्टर को जब से जाने के बाद ग्रामीण काफी मात्रा में एकत्रित हो गए और पुलिस पर हमला बोलकर ट्रैक्टर को पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया मामले में ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ें- JAMSHEDPUR : मानगो कुमरुम बस्ती तालाब को पुर्नजीवित करने की मांग तेज, लोगों ने किया पैदल मार्च

Related Articles

Back to top button