Corona_UpdatesRanchi

#StayAtHomeSaveLives : गांव और टोला में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक बंटेगा मिड डे मील का अनाज और राशि

Ranchi : कोरोना को लेकर झारखंड लॉक डाउन है. हालांकि झारखंड की हेमंत सरकार ने लॉक डाउन के पहले ही 16 मार्च को सीएम हंमेत सोरेन ने राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों  को 17 मार्च से 14 अप्रैल तक बंद रखने का निर्देश जारी किया था. ऐसे में सूबे के सरकार स्कूलों में परीक्षा भी पूरी नहीं ली सकी थी. इसके अलावा बच्चों को दिया जाने वाला मिल डे मील बंद है. ऐसे में सरकर की ओर से एक नया निर्देश जारी किया गया है.

जिसके मुताबिक,17 मार्च से 14 अप्रैल तक स्कूल बंद रहने के दौरान मिड डे मील का अनाज और राशि गांव और टोलों में जाकर बच्चों के बीच बांटी जायेगी. राज्य के प्रारंभिक स्कूलों के बच्चों को मिड डे मील का अनाज और कुकिंग कॉस्ट की राशि भी दी जायेगी. अनाज और राशि गांव और टोलों में जाकर बच्चों के बीच बांटी जायेगी.

झारखंड मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने इस बाबत निर्देश जारी कर दिया है. झारखंड मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निदेशक आदित्य कुमार आनंद ने कहा है कि इस काम की व्यवस्था सभी जिला शिक्षा अधीक्षक करेंगे. साथ ही कहा है कि काम पूरा हुआ या नहीं सही तरीके से हो रहा है या नहीं ,इसकी मॉनिटरिंग भी करेंगे.

गांव और टोला में एमडीएम खाद्यान्न और कुकिंग कोर्स की राशि का वितरण सुबह 9:00 बजे से दोपहर के 1:00 बजे तक किया जायेगा. इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रभारी प्राचार्य आदि का रहना आवश्यक होगा.

वितरण कार्य में रसोईया मदद करेंगे. इस काम के एवज में उन्हें अलग से भुगतान किया जायेगा. गांव और टोला में बांटी जाने वाले अनाज और राशि वितरण का फोटोग्राफ कराना होगा. और उस फोटोग्राफ को जिला के माध्यम से मध्याह्न भोजन प्राधिकरण को भेजना होगा. प्राधिकरण की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 30 मार्च से पहले खाद्यान्न व राशि उपलब्ध करायी जायेगी.

इसे भी पढ़ें – एकबार फिर देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, आज रात 8 बजे #CoronaVirus पर करेंगे बात

छात्रों को दी जायेगी राशि

खाद्यान्न और राशि वितरण के अनुसार पहली से पांचवी कक्षा तक के विद्यार्थियों को 100 ग्राम चावल की दर से 20 दिन का 2 किलो चावल और 4. 48 रुपये कुकिंग कॉस्ट की दर से 89 रुपये दिया जायेगा. साथ ही 4 दिनों के लिए अंडा व फल के लिए 24 रुपये दिये जाएंगे.

वहीं कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों को डेढ़ सौ ग्राम चावल की दर से 3 किलो चावल और 6.71 रुपये की दर से 20 दिन के लिए 134 रुपये 20 पैसा दिया जायेगा. इन्हें भी 4 दिन के अंडा और फल के लिए 24 रुपये दिये जायेंगे.

इसे भी पढ़ें – #LockdownNow: रांची से इटली गये विनय गुड़िया ने सुनायी आपबीती, दिखाया इटली का दर्दनाक दृश्य

परीक्षा दिये बिना प्रमोट होंगे छात्र

झारखंड में कक्षा 5, 6 और 7 की 30 मार्च को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गयी है. अब इन तीनों ही क्लास के छात्र बिना परीक्षा दिये ही अगली क्लास में प्रमोट होंगे. स्कूल खोलने के बाद ऐसे विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया जायेगा.

जेसीईआरटी ने इस बाबत निर्देश जारी कर दिया है. स्कूल खुलते ही छात्र अप्रैल से शुरू हो रहे 2020- 21 के नये शैक्षणिक सत्र में नयी कक्षा में पढ़ाई करेंगे. ऐसे बच्चों को आरटीई नियमावली के तहत प्रमोट किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें – #StayHomeIndia: जरूरी हो तभी घर से निकले, रांची में पुलिस ने शुरू कर दी है जांच, हो सकती है कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button