Read Next
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
18/11/2025
एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी हुई ढेर
17/11/2025
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन में लाइव तसर सिल्क डेमो ने खींचा आगंतुकों का ध्यान
15/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड जीत पर बोले पीएम मोदी, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया
13/11/2025
सुप्रीम कोर्ट का झारखंड सरकार को निर्देश, सारंडा वन क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य के रूप में करें अधिसूचित
Back to top button
Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद, शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को विश्वास मत हासिल किया. विधानसभा में भाजपा सरकार ने विश्वास मत ध्वनिमत के जरिये हासिल किया. हालांकि इस दौरान सदन में विपक्षी दल कांग्रेस का कोई विधायक उपस्थित नहीं था.
सदन की संक्षिप्त बैठक में चौहान ने एक पंक्ति का विश्वास प्रस्ताव पेश किया जिसे सदन में उपस्थित सत्ता पक्ष के विधायकों ने ध्वनिमत से अपना समर्थन दिया.
इसे भी पढ़ें- एकबार फिर देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, आज रात 8 बजे #CoronaVirus पर करेंगे बात
सदन की कार्यवाही 27 मार्च तक स्थगित
स्पीकार की कुर्सी पर विराजमान वरिष्ठ विधायक जगदीश देवड़ा द्वारा विश्वास मत पारित करने की घोषणा के बाद सदन की कार्यवाही 27 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गयी.
इससे पहले मंगलवार सुबह को भाजपा ने एक अपने विधायकों को व्हिप जारी कर विश्वास मत के पक्ष में मत देने का कहा था. भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति व उपाध्यक्ष हिना कांवरे द्वारा इस्तीफा देने के कारण भाजपा के वरिष्ठ विधायक जगदीश देवडा अध्यक्ष की आसंदी पर विराजमान हुए और सदन की कार्यवाही की.
इसे भी पढ़ें- #CoronaVirus का असरः 26 मार्च को होनेवाला राज्यसभा चुनाव स्थगित
चौहान को मिला 112 सदस्यों का समर्थन
उन्होंने दावा किया कि सदन में कुल 112 सदस्यों ने ध्वनि मत से चौहान का समर्थन किया। इनमें भाजपा के सदस्यों के अलावा, बसपा, सपा एवं निर्दलीय विधायक शामिल थे.
इस प्रकार शिवराज सिंह चौहान की नेतृत्व वाली, प्रदेश की नई भाजपा सरकार ने बहुमत हासिल कर लिया. उन्होंने कहा कि इसके बाद सदन की कार्यवाही को 27 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. मिश्रा ने बताया कि 27 मार्च को लेखानुदान पेश किया जाएगा.