
Jamshedpur: भारतीय काम्युनिस्ट पार्टी ने देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और किसानों को एमएसपी का अधिकार दिये जाने की मांग को लेकर देश भर में मंगलवार को विरोध रैली निकाली. इसके तहत जमशेदपुर में भी रैली निकाली गई. साकची आमबगान मैदान से विरोध रैली निकाली गई. भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी का झंडा हाथों में लेकर केंद्र सरकार के विरोध मे नारे लगाते हुए रैली की शक्ल में जिला मुख्यालय पहुंचे.
यहां उपायुक्त के माध्यम से देश के राष्ट्रपति के नाम मांग पत्र सौंपा गया. सीपीआई के जिला सचिव अंबुज ठाकुर ने बताया कि देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और किसानों को एमएसपी के अधिकार दिये जाने की मांग पर पार्टी देश भर मे आंदोलन कर रही है. महंगाई और बेरोजगारी के कारण ही देश में अपराध बढ़ रहा है. केंद्र की मोदी सरकार महंगाई व बेरोजगरी रोकने विफल रही है.




