
Mumbai : भारत के लोकप्रिय संगीतकार ए आर रहमान ने कहा है कि भारत के मी टू अभियान में इतनी क्षमता है कि वह मनोरंजन उद्योग को साफ-सुथरा कर सके और महिलाओं के प्रति सम्मानपूर्ण माहौल बना सके.
ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित 51 वर्षीय रहमान ने सोशल मीडिया के जरिए सोमवार की रात अपना बयान साझा किया. उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य हमेशा से महिलाओं के लिए एक सुरक्षित कार्यस्थल का माहौल बनाने का रहा है.
इसे भी पढ़ें : श्रीनगर : अलगाववादियों का धरना प्रदर्शन विफल करने के लिए बढ़ाई गई सुरक्षा




