
Kolkata: मीडिया संस्थानों में पत्रकारों के साथ ज्यादती, गैर कानूनी तरीके से काम से हटाने, कम मेहनताना देने आदि रोकने के लिए ममता बनर्जी की सरकार कानून बनायेगी. यह जानकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में दी. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की निंदा जो भी मीडिया संस्थान करते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
इसे भी पढ़ें – आम बजट : अमीरों पर टैक्स बढ़ा, मीडिल क्लास का टैक्स स्लैब नहीं बदला, बिजली, पानी पर फोकस
आलोचना करने पर नौकरी से निकाला जा रहा है
ममता बनर्जी ने कहा कि जो पत्रकार आलोचनात्मक रुख अपनाते हैं उन्हें नौकरी से निकाला जा रहा है. कम वेतन दिया जाता है. बोलने नहीं दिया जा रहा. इन तमाम ज्यादतियों को रोकने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार कानून बनायेगी। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को सुरक्षित और निश्चित तौर पर काम मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए यह कानून बनाया जायेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इसके लिए विधानसभा में बिल लायेगी. हालांकि यह बिल कब लाया जायेगा, इसी सत्र में आयेगा या इसके बाद वाले में, इस बारे में मुख्यमंत्री ने कुछ भी स्पष्ट नहीं किया.
इसे भी पढ़ें – जनआक्रोश सभा के बाद मुस्लिम संगठनों ने निकाला जुलूस, जाम से शहर हुआ अस्त-व्यस्त



