
Ranchi: तमाड़ प्रखंड स्थित परासी ग्राम के आजसू नेता सह तमाड़ पश्चिमी जिला परिषद सदस्य विजय सिंह मानकी के पिता राखोहरी सिंह मानकी (85 वर्ष) का निधन आज अहले सुबह हो गया. बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थे. वो अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. विजय सिंह मानकी के अनुसार उनके पिता 20 गांव के जमींदार थे, उनका अंतिम संस्कार शाम के चार बजे पैतृक गांव परासी में किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: MSME सेक्टर के लिये पॉलिसी लाने की तैयारी में विभाग, स्टार्टअप्स, वूमन इंटरप्रिन्योर को ध्यान में रखकर पॉलिसी बनायेगी सरकार




