
Palamu : झारखंड और छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित बूढ़ा पहाड़ पर नक्सलियों के ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए पुलिस ने एक बार फिर कमर कस ली है. 2018 से नक्सलियों के खिलाफ अभियान के बाद एक एक बार फिर नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ा ऑपरेशन शुरू हो गया है. इस अभियान में झारखंड और छत्तीसगढ़ की 40 से अधिक कंपनियां तैनात की गयी हैं. इसमें कोबरा, जगुआर, सीआरपीएफ, आइआरबी, जैप और जिला बल के जवानों को तैनात किया गया है.
माओवादी के टॉप कमांडर मिथिलेश मेहता के बारे में जानकारी देनेवाले विमल यादव ने झारखंड पुलिस को कई जानकारियां दी हैं. जानकारी के बाद पुलिस ने अभियान शुरू किया है. मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के बहेराटोली और छत्तीसगढ़ के भूताहीनाला से अभियान शुरू किया गया है. पलामू के टॉप पुलिस अधिकारी मौके पर के लिए रवाना हो गये हैं. हर प्रमुख रास्तों पर पुलिस की तैनाती की गयी है.
इसे भी पढ़ें – BREAKING : छह आइएएस अफसरों का तबादला, प्रतीक्षारत राहुल पुरवार बने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सचिव



