
Jamshedpur : सोनारी में गुरु अर्जन देव जी की शहीदी दिवस का आयोजन किया गया. इस मौके पर गुरु रामदास सेवा दल की ओर से स्थानीय बस स्टैंड के पास छबील लगाया गया. वहां लोगों के बीच चना और मीठे शर्बत का वितरण किया गया. इसे लेकर लोगों की भीड़ लगी रही. इस मौके पर भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार उपस्थित हुये. इस आयोजन में गुरु रामदास सेवा दल के प्रधान गुरुदयाल सिंह, प्रधान बलबीर सिंह, सेवादार चरणकमल सिंह बंटी के अलावा अमरजीत सिंह, सरबजीत सिंह, हरभजन सिंह, जोगिंदर सिंह, अवतार सिंह, यशवंत सिंह, बलदेव सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा.




