JharkhandRanchi

अग्रवाल सभा का वैवाहिक परिचय सम्मेलन 23 को, 19 नवंबर को होगा सामूहिक विवाह

Ranchi : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अग्रवाल सभा की ओर से सामूहिक विवाह का आयोजन किया जायेगा. सामुहिक विवाह से पूर्व 23 सितंबर को वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. इसकी जानकारी देते हुए अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार ने बताया कि अग्रवाल सभा की ओर से पीछले 24 सालों से लगातार सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है और हर वर्ष बड़ी संख्या में युवाओं का विवाह कराया जाता है. इस वर्ष भी 19 नवंबर को सभा की ओर से सामूहिक विवाह का आयोजित किया जायेगा. इसके पूर्व आगामी 23 सितंबर को वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. पोद्दार ने बताया कि वैवाहिक परिचय का मूल उद्देश्य लोगों को एक मंच प्रदान करना है, ताकि युवक युवती समेत परिजन भी योग्य वर-वधु का चयन कर सके. इन्होंने कहा कि हर वर्ष सामूहिक विवाह से लोगों को लाभ मिलता है.

इसे भी पढ़ें- तीन तलाक पर कानून बनाना बेहतर प्रयास, कुप्रथा से मिलेगी मुक्ति : मिस्फिका हसन

परिचय सम्मेलन पूर्व पंजीकरण कराया जायेगा

पोद्दार ने जानकारी दी कि वैवाहिक परिचय सम्मेलन में भाग लेने से पूर्व परिजनों को पंजीकरण कराना होगा. जिसकी प्रक्रिया काफी सरल है. सभी इच्छुक उम्मीदवारों को कोड दिया जायेगा और इनका बायोडाटा संकलित किया जायेगा. प्रत्येक उम्मीदवार के बायोडाटा को पुस्तिका के रूप में परिजनों को उपलब्ध करा दिया जायेगा. परिचय दो या चार के समुह में कराया जायेगा. इस दौरान परिचय कराने वाला व्यक्ति उम्मीदवारों से सवाल भी पूछेगा. युवक युवतियां या परिजन चयनित उम्मीदवार का नाम नोट कर, परिचय सत्र के बाद विवाह की इच्छा जाहिर कर सकते है.

इसे भी पढ़ें- एटीएम व चेक बंधक रखकर दिया था कर्ज, पैसा मिलने के बाद भी निकाल लिये पैसे

मिलता है तीन महीने का समय

मुख्य संयोजक भागचंद पोद्दार ने कहा कि परिचय सम्मेलन से लेकर विवाह आयोजन तक परिजनों को लगभग एक माह का समय मिल जाता है. इस दौरान परिजन आपस में मेल मिलाप और जानकारी एकत्रित कर सकते है. जितनी हो सके सभा की ओर से इस दौरान परिजनों को मदद की जाती है. इन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य परिजनों के बीच तनाव रहित विवाह आयोजन करना.

इसे भी पढ़ें-मिनिस्टर साहब स्टिंग देखिये ! ओरिजिनल सर्टिफिकेट के लिए वसूले जा रहे हैं 5000 रुपये

समिति का गठन किया गया

परिचय समारोह के सफल आयोजन के लिये सभा की ओर से समिति का गठन किया गया है. जिसमें अध्यक्ष पवन पोद्दार, मुख्य संयोजक भागचंद पोद्दार, मंत्री कौशल कुमार राजगढ़ि‍या, संयोजक चंडी प्रसाद डालमिया, सुरेश चंद्र अग्रवाल, राजेंद्र केडिया, ललित पोद्दार, विश्वनाथ जाजोदिया, पारमर्शदात्री समिति में किशनलाल चौधरी, राजकिशोर मोदी, गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया समेत अन्य को कार्यभार दिया गया.

Related Articles

Back to top button