National

राफेल डील :  राहुल ने कहा, गली गली में शोर है, हिंदुस्तान का चौकीदार…

Dungarpur :  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को राफेल विमान सौदे में कथित घपले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला और कहा कि देश से एक नयी आवाज उठ रही है कि गली गली में शोर है, हिंदुस्तान का चौकीदार चोर है. राजस्थान के आदिवासी बहुल डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने राफेल विमान सौदे में कथित घपले का जिक्र किया. राहुल ने कहा, नरेंद्र मोदी जी ने कहा था मैं देश का प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहता हूं, मैं देश का चौकीदार बनना चाहता हूं …लेकिन आज देश के दिल में, राजस्थान की जनता के दिल में एक नयी आवाज उठ रही है. गली गली में शोर है, हिंदुस्तान का चौकीदार चोर है.

इसे भी पढ़ेंः पाकिस्तानी सेना की दरिंदगी, भारतीय जवान की हत्या के बाद निकाली आंख

राहुल ने नोटबंदी को लेकर भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा

राहुल ने नोटबंदी को लेकर भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने इस कदम से पूरे देश को बैंक के सामने कतारों में खड़ा कर दिया. लेकिन बैंक के सामने कतारों में सिर्फ गरीब लोग खड़े थे. कोई ललित मोदी, विजय माल्या या अनिल अंबानी उस कतार में नहीं था. यह पूरे देश ने देखा है. उन्होंने उद्योगपति विजय माल्या के देश से भागने का जिक्र करते हुए कहा कि वह संसद में देश के वित्त मंत्री से मिलकर जाता है. गांधी ने कहा, देश के वित्त मंत्री ने 9000 करोड़ रुपये की चोरी करने वाले चोर को भगा दिया और देश के प्रधानमंत्री एक शब्द नहीं बोल रहे. उन्होंने माल व सेवा कर (जीएसटी) को एक बार फिर गब्बर सिंह टैक्स करार दिया.

इसे भी पढ़ेंःटला बड़ा हादसा, जेट एयरवेज की फ्लाइट में केबिन प्रेशर के कारण यात्रियों के नाक-कान से आया खून

गब्बर सिंह टैक्स को बदलकर हम जीएसटी बना देंगे

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आएगी तो इस गब्बर सिंह टैक्स को बदलकर हम जीएसटी बना देंगे. ये जो पांच अलग अलग दरें बना रखी हैं इसे हम बदलकर एक कर दर देंगे. उन्होंने कहा, कम से कम टैक्स आपको देने पड़ेंगे. केंद्र सरकार के मेक इन इंडिया कार्यक्रम को विफल बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज हमारी शर्ट से लेकर पैंट और जूते से लेकर मोबाइल पर मेड इन चाइना का ठपा लगा होता है. उन्होंने बुलेट ट्रेन की व्यावहारिकता पर सवाल उठाया और कहा कि कुछ हजार लोगों की सुविधा के लिए इस परियोजना पर एक लाख करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं जबकि देश का कुल रेल बजट ही डेढ़ लाख करोड़ रुपये का है.

विपक्षी दलों की उपस्थिति नगण्य रही हालांकि संघ ने कहा कि उसने इन दलों को आमंत्रित किया था.

इसे भी पढ़ेंःरांची जलापूर्ति योजना : 397 करोड़ खर्च हुए, फिर भी योजना के लाभ से महरूम हैं रांचीवासी

ललित मोदी को मुख्यमंत्री राजे का व्यापारिक भागीदार

इससे पहले राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की बहुप्रचारित राजस्थान गौरव यात्रा पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा, इस यात्रा की सब गाड़ियों के पेट्रोल डीजल का पैसा जनता की जेब से जा रहा है. उन्होंने ललित मोदी को मुख्यमंत्री राजे का व्यापारिक भागीदार बताया और आरोप लगाया कि उसने मुख्यमंत्री के बेटे को सीधे पैसा दिया.  राजस्थान में मौजूदा सरकार के खिलाफ लड़ाई का जिक्र करते हुए गांधी ने कहा कि यह लड़ाई राजस्थान की जनता जीतने वाली है. उन्होंने कहा, राजस्थान की मौजूदा सरकार को कोई बचा नहीं सकता न नरेंद्र मोदी न राजे जी न उनका पैसा. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में जो कुछ भी होता है वह गिने चुने लोगों के लिए होता है. गांधी ने कहा, जो कुछ भी होता है 15-20 लोगों के लिए होता है. बुलेट ट्रेन बनेगी तो एक दो हजार लोगों के लिए बनेगी मगर यहां डूंगरपुर में रेल लाइन नहीं आ सकती. कर्जा माफ होगा तो उन 15 लोगों का होगा, किसानों का नहीं हो सकता.

 

Related Articles

Back to top button