BiharOFFBEAT

बारातियों को खाने में नहीं दिया भरपेट रसगुल्ला, तो शादी हो गई कैंसिल

Nalanda: रसगुल्ला को लेकर बंगाल और ओडिशा के बीच विवाद खत्म हो गया. लेकिन बिहार के नालंदा में रसगुल्ले ने ऐसा कोहराम मचाया कि आधा दर्जन लोग अस्पताल पहुंच गये. एक शादी कैंसिल हो गई और थाने में केस मुकदमा तक दर्ज हो गया. घटना नालंदा जिले के बिहार थानाक्षेत्र की है.

इसे भी पढ़ें- जहर खाकर मरी लड़की के पिता से पुलिस ने वसूले 15 हजार!

क्यों हुआ रसगुल्ले पर मार ?

शेखपुरा जिले के मड़पसौना से बारात धूमधाम से निकली. लड़की के दरवाजे पर बारातियों को खूब स्वागत हुआ. पीने को कोल्ड ड्रिंक्स दिया गया. नाश्ते के पैकेट में भी दो किस्म की मिठाई थी. लेकिन रसगुल्ला नहीं था. खैर नाश्ते के बाद खाने की बारी आई. खाने में काला और उजला रसगुल्ला देख बारातियों के चेहरे खुशी से दमक उठे. लेकिन ये क्या ? खाने में भी सिर्फ दो रसगुल्ला. बारातियों ने कहा कि कम से कम चार रसगुल्ला तो दे दो. लड़की पक्ष की ओर से खाना परोसने वाले राजी नहीं हुए. उन्होने कहा कि दो रसगुल्ला फिक्स है. इससे ज्यादा नहीं मिलेगा.

इसे भी पढ़ें-अब महागठबंधन में घमासान, कांग्रेस ने बिहार में मांगी 12 लोकसभा सीटें

नाराज युवक पहुंच गये मड़वा में

बारतियों को इस तरह मना करना बेहद अपमानजनक लगा. दो-चार युवक उस जगह पहुंच गये जहां शादी की रस्में हो रही थी. उन्होने कहा कि रसगुल्ला तो दिया नहीं, उपर से बेइज्जती कर दी. लड़के ने सुना की उसके दोस्तों की बेइज्जती हो गई है तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया. बस फिर क्या था. लड़की वालों को भी ताव आ गया. दोनों ओर से लाठी-डंडे निकल गये. लड़की वालों ने लड़के के दोस्तों की लाठी डंडे से खूब आवभगत की. खबर बारातियों तक पहुंची. देखते ही देखते शादी का मंडप कुरुक्षेत्र बन गया. लड़की के मां-बाप दोनों को लाठी से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया गया. झगड़े में करीब आधे दर्जन लोगों को गंभीर चोटें आई और वे अस्पताल पहुंच गये. शादी कैंसिल कर दी गई.

इसे भी पढ़ें-पीएम की रैली में पंडाल गिरा, 22 घायल, मोदी घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे

और बचे हुए रसगुल्ले को फेंक दिया गया

इस लड़ाई-झगड़े के बाद लड़की पक्ष की ओर से आए मेहमानों ने खाना नहीं खाया. लिहाजा रसगुल्ला बच गया. गांववाले कह रहे हैं कि उन लफंगे युवकों को आठ-दस रसगुल्ले मिल भी जाते तो क्या बिगड़ जाता. लड़की के मां-बाप गंभीर हैं और उन्हे पटना रेफर कर दिया गया है. उधर बचे हुए रसगुल्ले को फेंक दिया गया.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button