Crime NewsJharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

ओरमांझी में अनियंत्रित कार ने बारातियों को रौंदा, 5 की मौत, 2 दर्जन से अधिक लोग घायल

Ranchi: राजधानी रांची के ओरमांझी थाना इलाके में सोमवार की देर रात एक अनियंत्रित कार ने बारातियों को रौंद दिया जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 20 से 25 लोग घायल हो गए हैं. यह घटना सिकिदिरी-ओरमांझी रोड के सांडी चौक के समीप हुई है. सभी मृतक व घायल अनगड़ा थाना क्षेत्र के लुपुंग गांव के रहने वाले है. यह घटना सोमवार की देर रात करीब दो बजे की है. सभी घायलों को रिम्स में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि सोमवार को सांडी निवासी कार्तिक महतो की पुत्री की शादी थी. अनगड़ा से बारात पहुंची थी. बाराती सब लड़की के घर पास सड़क किनारे खड़े थे,  इसी बीच तेज रफ़्तार में कार आई और बारातियों को रौंद दिया.

इसे भी पढ़ें झारखंड बोर्ड का रिजल्ट आज होगा जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर करें चेक

 

Related Articles

Back to top button