JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

झारखंड बोर्ड का रिजल्ट आज होगा जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर करें चेक

Ranchi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है. मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट एक साथ जारी होगा. इंटर कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट बाद में एक साथ जारी किया जायेगा. रिजल्ट देखने की आधिकारिक वेबसाइट और जरूरी गाइडलाइन जारी किये जा चुके हैं.

बताया जा रहा कि आज मैट्रिक का रिजल्ट दोपहर 2 बजे के बाद जारी होगा. रिजल्ट घोषित होते ही ऑफिशियल वेबसाइट http://jecresults.com और http://jac.jharkhand.gov.in पर चेक किए जा सकेंगे. बता दें कि चार लाख से अधिक स्टूडेंट्स नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. इस साल करीब 4.33, 718 स्टूडेंट्स मैट्रिक की परीक्षा में बैठे थे. स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के सचिव के. रवि कुमार और जैक के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो रिजल्ट जारी करेंगे.

मैट्रिक व इंटर की परीक्षाएं 14 मार्च से पांच अप्रैल तक हुईं थीं. मैट्रिक में 4,33,718 और इंटर साइंस में 74 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे.

Related Articles

Back to top button