Jamshedpur

जमशेदपुर: राहगीरों से लूटपाट करने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार, छिनतई के दो आरोपियों को भेजा जेल

Jamshedpur: जमशेदपुर पुलिस ने हथियार का भय दिखाकर राहगीरों से लूट पाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है, दो अलग अलग थाना क्षेत्रों मे हुए लूट के मामले मे पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, बता दें इनके द्वारा एमजीएम तथा बिरसानागर थाना क्षेत्र मे हथियार के बल पर राहगीरों से लूट किया जा रहा था, पुलिस ने अनुसन्धान के क्रम मे इस मामले हर्ष ओम शर्मा, राहुल कुमार यादव तथा अरुण उदय महतो को गिरफ्तार किया है, इनके पास से पुलिस ने घटना मे प्रयुक्त बाईक, दो हजार नगद तीन मोबाइल समेत कई सामान बरामद किया है, फिलहाल पुलिस ने तीनो को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है.

छिनतई में दो आरोपी गिरफ्तार

गोविंदपुर थाना क्षेत्र के खरंगाझार बाजार क्षेत्र मे विगत 20 जून को हुए छीनतई मामले मे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, बता दें की खरंगाझार बाजार से घोड़ाबाँधा अपने घर के लिए जा रही स्कूटी सवार एक महिला से दो बाईक सवार अपराधियों ने दो तोले के चैन की छीनतई कर ली, मामले के अनुसन्धान के क्रम मे पुलिस ने बिरसानगर निवासी रोहित कुमार मुर्मू को गिरफ़्तार किया, और उसी के निशानदेही पर एस. एल. ज्वेलर के मालिक विकास कुमार की भी गिरफ़्तारी की, विकास कुमार ने ही चैन को 83 हजार रूपए मे ख़रीदा था, दोनों ही आरोपियों पर पूर्व से आपराधिक मामले दर्ज है, फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.

गोलीकांड में संलिप्त तीन आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर पुलिस के द्वारा विगत 23 जून को जुगस्लाई थाना स्थित बलदेव बस्ती गोलीकांड मामले मे संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ़्तार करने मे सफलता हासिल की है, इस मामले मे पुलिस ने संजय भुइयाँ, अमन मण्डल एवं प्रहलाद कर्मकार को गिरफ़्तार किया है, आपसी मतभेद को लेकर कारण करण सिंह पर गोली चलाने की घटना को अंजाम दिया था जिसमे घायल का इलाज चल रहा है, गिरफ्त मे आये आरोपियों के पास से घटना मे प्रयुक्त पिस्टल एवं खोखा बरामद किया है, फिलहाल पुलिस ने तीनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है.

Related Articles

Back to top button