Dharm-Jyotish

मंदिर में सैनिटाइजर मशीन का पुजारी ने किया विरोध, कहा- अल्कोहल है

Bhopal: 8 जून से कई राज्यों में धार्मिक स्थल खुलेंगे. इसके लिए सभी धर्म स्थलों पर तैयारी भी शुरू हो गई है. धार्मिक स्थल खोले जाने को लेकर सरकार ने गाइडलाइन ( guidelines for mandir ) भी जारी किए हैं. गाइडलाइन के अनुसार मंदिरों के प्रमुख द्वार पर सैनिटाइजर मशीन होनी चाहिए. मंदिर में प्रवेश से पहले लोग हाथ सैनिटाइज कर ही अंदर प्रवेश करेंगें. वहीं, इसे लेकर भोपाल मंदिर के पुजारी ने विरोध ( Sanitizer machine in temple ) किया है.

 

ये भी पढ़ें- नौकरियां जाने का खतरा: 72 फीसदी MSME ने कहा- बिना छंटनी के नहीं चलेगा काम

 

दरअसल, धार्मिक स्थलों के लिए केंद्र सरकार की गाइडलाइन पर भोपाल मां वैष्णवधाम नव दुर्गा मंदिर के पुजारी ने कहा है कि शासन का कार्य है, गाइडलाइन जारी करना लेकिन मैं मंदिरों में सैनिटाइजर मशीन के विरोध में हूं. पुजारी का कहना है कि सैनिटाइजर में अल्कोहल होता है. ऐसे में मंदिर में इसका प्रयोग कैसे हो सकता है.

 

 

मंदिरों में शराब पीकर नहीं जाते

मंदिर के पुजारी चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि हम शराब पीकर जब मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकते हैं तो अल्कोहल से हाथ सैनिटाइज करके कैसे घुस सकते हैं? आप हाथ धोने की मशीन सभी मंदिरों के बाहर लगाइए, वहां पर साबुन रखिए, उसको हम स्वीकार करते हैं. पुजारी ने कहा कि वैसे भी मंदिर में तो व्यक्ति घर से नहा कर ही प्रवेश करता है.

 

ये भी पढ़ें- हजारीबाग में टीपीसी उग्रवादी गिरफ्तार, कई मामलों में थी पुलिस को तलाश

 

गौरतलब है कि 8 जून से प्रदेश के सभी मंदिर, मस्जिद समेत अन्य धार्मिक स्थल खुल जाएंगे। धार्मिक स्थल खोलने से पहले सरकर ने गाइडलाइन भी जारी कर दिया है, जिसमें मंदिरों की व्यवस्था में कई तरह के परिवर्तन के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button