Crime NewsJharkhandRanchi

सिमडेगा: धारदार हथियार से मारकर युवक की हत्या

Simdega: जिले के जलडेगा थाना क्षेत्र में धारदार हथियार से मारकर युवक की हत्या कर दी गयी. हत्या की घटना टिनगिना पंचायत के ढोड़ीबहार गांव में देर रात हुई. मृतक का नाम जेसर गोंड बताया जा रहा है. 25 वर्षीय जेसर गोंड की हत्या उसके घर में ही अज्ञात अपराधियों द्वारा की गयी है.

इसे भी पढ़ें- इन चार खबरों से समझिये बीते कुछ सालों में देश की अर्थव्यवस्था का कैसे भट्ठा बैठ गया

 सिर और चेहरे पर वार के निशान

जानकारी के अनुसार जेसर गोंड अपने घर में अकेले रहता था. उसने शुक्रवार को ही अपने घर के छत्त की मरम्मती का काम भी किया था. इसके बाद वह अपने घर में आराम कर रहा था.

इसी दौरान अज्ञात अपराधी उसके घर में घूसे और फिर धारदार हथियार से उसके सिर और चेहरे पर वार कर उसकी हत्या कर दी. घटना की खबर होते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें- लोकतांत्रिक अधिकारों पर चोट पहुंचा कर तानाशाही की ओर बढ़ रहा है देश

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया गया है. मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गयी है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जायेगा. वहीं पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गयी है.

ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है साथ ही परिवार वालों से भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं युवक का किसी के साथ कोई विवाद तो नहीं था जिसकी वजह से घटना को अंजाम दिया गया हो.

इसे भी पढ़ें- स्कूल रि-ओपन के बाद बच्चों को स्कूल भेजने के प्रति सजग हो रहे भारतीय पैरेंट्स: सर्वे रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button