
Ranchi : रांची के एयरपोर्ट का ओक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए जा रहे हैं. वीडियो उस वक्त की बताई जा रही है जब AIMIM प्रमुख ओवैसी मांडर विधानसभा उपचुनाव में सभा करने रांची पहुंचे थे. दावा किया जा रहा है कि इसी दौरान ओवैसी के समर्थकों ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए.
न्यूज विंग वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. सांसद असदुद्दीन ओवैसी मांडर विधानसभा उपचुनाव में देव कुमार धान के पक्ष में वोट मांगने के लिए रांची पहुंचे हैं.
उन्होंने रांची हिंसा पर बात करते हुए कहा कि इस घटना के लिए बीजेपी को जिम्मेदार है. साथ ही उन्होंने सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा किया है और इसे झामुमो सरकार की लापरवाही करार दिया. इधर ओवैसी की होने वाली रैली को लेकर भी प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था सख्त है. चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवान मौजूद हैं.
थानेदार ने बताया अफवाह
मामले को लेकर एयरपोर्ट थाना प्रभारी आनंद कुमार बताया कि ओवैसी जब एयरपोर्ट पर उतरने वाले थे उस वक्त वे वहीं मौजूद थे. विडियों में आवाज क्लियर नहीं है कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये गये हैं. यह महज अफवाह है.
इसे भी पढ़ें : थानेदार कोई रहे, पंडरा थाना में एसएसपी के सिपहसालार हो जाते हैं फेल




