JharkhandSahibganj

साहिबगंज में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान, नौनिहालों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

Sahibganj: जिले में विशेष पल्स पोलियो अभियान के तहत 263763 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी. तीन दिनों तक चलने वाले इस विशेष अभियान की शुरुआत बोरियो प्रखंड के सुदूरवर्ती पहाड़िया गांव देव पहाड़ से उपायुक्त रामनिवास यादव ने की. अभियान की शुरुआत करते हुए उपायुक्त ने कहा कि हम तभी साहिबगंज जिला को पोलियो मुक्त कर सकते हैं जब हम हार्ड टू रीच एरिया में पहुंचकर अभियान की शुरुआत करें. पहाड़ों जंगलों और गंगा के बीच रहने वाले लोगों तक योजना का लाभ मिले तभी हमारा जिला पोलियो मुक्त हो सकता है. इस अभियान का उद्देश्य साहिबगंज जिला को पूर्ण रूप से पोलियो मुक्त करना है क्योंकि साहिबगंज जिला का सीमाई एरिया बिहार और पश्चिम बंगाल के साथ-साथ बांग्लादेश से भी नजदीक है. इस कारण से पोलियो से मुक्ति पाने के लिए हमें अतिरिक्त अभियान चलाना पड़ रहा है.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Monsoon : तीन दिन में पूरे राज्य में दिखेगा मानसून का असर, येलो अलर्ट भी जारी

इस अभियान में जिले में कुल 1218 बूथ बनाए गए हैं जिसमें शहरी एरिया में 78 और ग्रामीण एरिया में 1140 बूथ हैं जबकि इन बूथों पर काम करने के लिए 1390 टीम लगाए गए हैं जिसमें कुल 2780 बूथकर्मी अभियान की सफलता में लगे हुए हैं. इसके अलावा सिविल सर्जन और जिला स्तरीय चिकित्सा पदाधिकारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी सहित प्रशासनिक पदाधिकारी भी इस अभियान की सफलता अपना पूरा योगदान दे रहे हैं अभियान की शुरुआत में सिविल सर्जन डॉ अरविंद कुमार, डीआरसीएच डॉ मोहन पासवान, डॉ.रणविजय कुमार और डॉक्टर अलीमुद्दीन भी उपस्थित रहे.  प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन कुमार ने बताया कि मंडल हेमरोम हेंब्रम जो पोलियो से ग्रसित है दवा नहीं लेने के कारण किस प्रकार से लोगों को परेशानी होती है इस परेशानी से बचने के लिए पोलियो की दवा लेना जरूरी बताया. साहिबगंज जिला में इस प्रकार तीन दिवसीय विशेष पोलियो उन्मूलन अभियान की शुरुआत हुई है जो अगले 3 दिनों तक चलेगी.

इसे भी पढ़ें : थानेदार कोई रहे, पंडरा थाना में एसएसपी के सिपहसालार हो जाते हैं फेल

Related Articles

Back to top button