JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

BIG BREAKING : महुआ माजी झामुमो की राज्यसभा प्रत्याशी, हेमंत ने की घोषणा

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रेस कांफ्रेंस कर राज्यसभा उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी. उन्होंने राज्यसभा प्रत्याशी के तौर पर पार्टी की महिला नेता महुआ माजी के नाम की घोषणा की. इससे पहले यह खबर आयी थी कि झामुमो कांग्रेस के उम्मीदवार का समर्थन करेगा. कांग्रेस की ओर से गुलाब नबी आजाद के उम्मीदवार बनने की चर्चा थी. राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर सहमति बनाने के लिए हेमंत सोरेन ने दिल्ली जा कर सोनिया गांधी से मुलाकात की थी. महुआ माजी के नाम की अचानक घोषणा कर हेमंत सोरेन ने सबको चौंका दिया है.

राज्यसभा प्रत्याशी बनाये जाने के बाद महुआ माजी ने कहा कि मैं उच्च सदन में झारखंड की आवाज बनूंगी और यहां के लोगों की सेवा करूंगी.

राज्यसभा प्रत्याशी की घोषणा करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन.

Related Articles

Back to top button