ChaibasaNEWS

लाभार्थी संपर्क अभियान चला मोदी सरकार के कार्यों को बताएंगे भाजपा कार्यकर्ता, लोकसभा चुनाव के लिए मांगेगे वोट

Chakradharpur:  पश्चिमी सिंहभूम जिला भाजपा कार्यालय में मंगलवार को लाभार्थी संपर्क अभियान लोकसभा कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। जिसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष व खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा एवं भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद उपस्थित हुए.

इस मौके पर पुष्कर मिश्रा द्वारा सरल ऐप्स एवं संपर्क अभियान के तकनीकी विषयों की जानकारी दि गई तथा 25 फरवरी तक प्रत्येक प्रखंड स्तर पर लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन करने की जानकारी दी।नंदजी प्रसाद द्वारा कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा गया कि पूरे देश स्तर पर लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में हमारे समर्पित कार्यकर्ता लाभार्थियों के घर-घर जाकर संपर्क करेंगें और मोदी जी के द्वारा भेजे गए पत्र को उन्हें दिया जाएगा। जिसमे हम कार्यकर्ताओं को मोदी जी का दूत बनकर उन्हें नमस्कार करना है और कहना है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में अपना बहुमूल्य मतदान मोदी जी को देकर उनके हाथ को मजबूत करें.

कार्यशाला को संबोधित करते हुए नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि देश की जनता काफी उत्साहित है कि नरेंद्र मोदी जैसा व्यक्ति हमारे देश का नेतृत्व कर रहे है। जिसके नेतृत्व में कई असंभव काम संभव हुए हैं। देश का आम जनमानस यह कह रहा है कि, जो राम को लाए हैं हम उनको लायेंगे। इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मोदी जी का पत्र देना है। लाभार्थी परिवार से विशेष रूप से मिलना है, उनके साथ सेल्फी भी लेना है और चुनाव में इस संसदीय लोकसभा से इस बार हमारा सांसद चुनकर जाए यह आग्रह करते हुए सिंहभूम की जनता को मोदी जी का संदेश देना है.

कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुँवर गागराई, प्रदेश प्रवक्ता जे.बी तुबिद, पश्चिम सिंहभूम जिला अध्यक्ष संजय पाण्डेय, सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा, गुरुचरण नायक, शशि भूषण सामड, लाभार्थी संपर्क अभियान संयोजक प्रताप कटियार, सह संयोजक मालती गिलुवा, राकेश सिंह, रमेश हाँसदा, जगदीश पाठ पिंगुवा, लोकसभा क्षेत्र के सभी मंडल के मंडल संयोजक और सहसंयोजक सम्मिलित हुए.

Related Articles

Back to top button