
Ramgarh : रामगढ़ कोठार स्थित दयाल स्टील फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर छोटेलाल महतो की बीमारी के बाद हुई मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने फैक्ट्री का मुख्य गेट जाम कर दिया. परिजन नौकरी एवं मुआवजे की मांग कर रहे हैं. ग्रामीण सुबह से ही मुख्य गेट को जाम कर बैठे हुए हैं और लगातार नारेबाजी कर रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि छोटेलाल लंबे समय से बीमार चल रहे थे इसी दौरान वे ड्यूटी भी कर रहे थे लेकिन फैक्ट्री प्रबंधन ने उनके इलाज की उचित व्यवस्था नहीं की. इस दौरान बीती रात उनकी मौत हो गई. ग्रामीणों के आंदोलन के कारण फैक्ट्री का कामकाज ठप पड़ गया है. इधर फैक्ट्री प्रबंधन ने कहा कि छोटे लाल की मौत घर पर हुई है.
इसे भी पढ़ें – गिरिडीह रेडक्रॉस सोसाइटी की बैठक में डीसी ने कहा- मतदाताओं को जागरूक करने में भूमिका निभायें रेडक्रॉस के सदसय



