BokaroCrime NewsNEWS

बोकारो के गोमिया में मोबाइल चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 6 मोबाइल समेत कई अन्य सामान बरामद

Gomia: बेरमो अनुमंडल के गोमिया थाना में बीते महीने एक नवंबर को तुलबुल पंचायत के सेवा साव ने गोमिया थाना में लिखित आवेदन देकर बताया था कि कारी टोंगरी स्थित उनके मोबाइल दुकान से ऊपर का सीटा तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा मोबाइल चोरी कर लिया गया था. इस मामले में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंचल पुलिस निरीक्षक महेश प्रसाद सिंह ने बताया कि गोमियां थाना पुलिस ने कांड संख्या 91/ 23 धारा 379/461 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया. मामले को संज्ञान में लेते हुए बोकारो पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश अनुसार कांड उद्वेदन के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया.

अनुसंधान के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर बेलाटांड़ निवासी 18 वर्षीय पीयूष कुमार पासवान पिता नरेश पासवान के घर पर छापेमारी किया गया. इसके बाद उसके निशान देही पर चोरी की एंड्राइड एवं कीपैड मोबाइल सहित अन्य सामानों को जप्त किया गया. अपनी अपराध को स्वीकार करते हुए चोरी में सहयोगी 19 वर्षीय विजय साव पिता बालेश्वर साव गागंपुर महुआटांड़ से गिरफ्तार किया गया. विजय साव ने अपनी अपराध स्वीकार करते हुए अन्य कांडों में चोरी की गई कीपैड मोबाइल एवं खरीदने वाले व्यक्ति रमेश प्रसाद गुप्ता उम्र 23 वर्षीय पिता महेंद्र प्रसाद रजरप्पा बारलौंग के घर पर छापेमारी की गई. इस छापेमारी में भी कीपैड मोबाइल को उसके दुकान से बरामद कर गिरफ्तार किया गया.

इसके पूर्व पीयूष पासवान एवं विजय साव अपने सहयोगियों को साथ मिलकर आईईएल एवं बीटीएस थाना क्षेत्र से मोबाइल एवं अन्य सामानों की चोरी थी. जिसमें कुछ सामान को बरामद किया गया. पुलिस ने उनके पास से 6 पीस एंड्राइड मोबाइल 18 पीस कीपैड मोबाइल, दो पीस स्पीकर, एक लाइट, एक टैब एवं एक मिक्सी को बरामद किया.छापेमारी दल में गोमियां थाना प्रभारी राजेश रंजन, आईईएल थाना प्रभारी देवानंद कुमार,पु अनि अनुज प्रसाद, पु अनि संदीप कुमार भगत एवं दोनों थाना के सशस्त्र बल मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button