
Katras: कतरास पुलिस ने बुधवार की देर-रात को गुप्त सूचना के आधार पर कतरास थाना क्षेत्र के आकाशकिनारी बस्ती में छापेमारी कर बम बनाते दिलीप यादव, जितेंद्र यादव और शुभम यादव को 3 जिंदा बम और एक टेस्टिंग किया गया बम के अवशेष के साथ गिरफ्तार किया है. कतरास थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सभी लोग व्यवसायी वर्ग से रंगदारी मांगने का काम करते थे.

इसे भी पढ़ें: धनबाद: झरिया के सिंह नगर में गोलीबारी मामले को लेकर सिंह मेंसन की बहू व भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा-रघुकुल के गुर्गों की गुंडई बर्दाश्त से बाहर
वही दूसरी तरफ पुलिस ने बन्द ओरियन्टल आउटसोर्सिंग के समीप छापेमारी कर कोयला लोड पिककप वैन और एक कार को जब्त किया है. साथ ही चार कोयला चोर विनोद यादव, शिव कुमार यादव, कल्लू यादव, टुनटुन कुमार को गिरफ्तार किया गया है.
सभी गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है. उक्त जानकारी कतरास थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने प्रेसवार्ता कर दी.





