
Ranchi : लोहरदगा जिले के खखपरता गांव के सुनसान स्थान में बीते मंगलवार को युवती की हत्या मामले का खुलासा करते हुए पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी दीपनारायण सिंह उर्फ चरकू सिंह लोहरदगा थाना क्षेत्र के रामपुर का रहनेवाला है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृत युवती का प्रमाणपत्र, घटना में प्रयुक्त बाईक सहित अन्य सामान बरामद किया है. मूलरूप से गुमला जिले के बिशुनपुर निवासी मृतिका राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित टैगोर हिल के पास रहती थी. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती के घर आरोपी का आना जाना था. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी वजह से हुए विवाद के कारण युवती की हत्या की गयी. आरोपी दीपनारायण सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है. उस पर आर्म्स एक्ट और हत्या के दो मामले लोहरदगा थाना में पूर्व से दर्ज हैं.
हत्या के बाद जलाने का किया था प्रयास
बीते मंगलवार को लोहरदगा थाना क्षेत्र स्थित खखपरता से अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया था. शव को सबसे पहले ग्रामीणों ने देखा था, जो वहां गाय-बैल चराने गये थे. आरोपी ने हत्या के बाद शव को जलाने का प्रयास किया था. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी. जांच के क्रम में मृत युवती के परिजनों द्वारा शव की पहचान मनीषा बाड़ा के रूप में की गयी थी. मनीषा रांची के मारवाड़ी कॉलेज में पीजी की छात्रा थी. मनीषा बीते रविवार से लापता थी.
इसे भी पढ़ें – Ranchi: डोरंडा इलाके से अज्ञात युवती का शव बरामद



