
Ranchi : दुर्गा पूजा सहित आने वाले अन्य त्यौहारों को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने रेल यात्रियों को बड़ी राहत दी है. यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए हावड़ा-रांची-हावड़ा के बीच शताब्दी स्पेशल ट्रेन 15 अक्टूबर से शुरू की जायेगी. इस शताब्दी स्पेशल ट्रेन को शुरू किये जाने की तैयारी रांची मंडल ने पूरी कर ली है. रेलवे ने इससे संबंधित सूचना मीडिया में जारी कर दी है. यात्रियों को हर हाल में कोरोना संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी होगा.
इसे भी पढ़ें : हेमंत ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे
सप्ताह में 6 दिन मिलेगी सेवा
हावड़ा से रांची के बीच (ट्रेन संख्या 02019) शताब्दी स्पेशल ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी, रविवार को इसकी सेवा यात्रियों को नहीं मिलेगी. 15 अक्टूबर को यह ट्रेन हावड़ा से सुबह 6:05 में खुलेगी. इसके बाद यह दुर्गापुर (आगमन 7:48 बजे), आसनसोल (आगमन 8:22 बजे), धनबाद (आगमन 9:21 बजे), बोकारो स्टील सिटी (आगमन 10:55 बजे), मुरी (आगमन 12:00) होते हुए रांची दोपहर 13:15 पर को पहुंचेगी.
इसे भी पढ़ें : बेड की उपलब्धता, आइसीयू, वेंटीलेटर का डेटा फैसिलिटी एप पर हर दिन करें अपडेट : उपायुक्त
रांची से रविवार को सेवा नहीं
रांची हावड़ा शताब्दी स्पेशल ट्रेन (ट्रेन संख्या 02020) सप्ताह में 6 दिन ही रांची से खुलेगी. रविवार को इसे कैंसिल रखा जायेगा. 15 अक्टूबर को यह गाड़ी रांची से दोपहर 13:45 बजे खुलेगी. मुरी (आगमन 14:53 बजे), बोकारो स्टील सिटी (आगमन 16:00 बजे), धनबाद (आगमन 17:43 बजे), आसनसोल (आगमन 18:40 बजे), दुर्गापुर (आगमन 19:14 बजे) होते हुए रात को साढ़े नौ बजे हावड़ा पहुंचेगी.
इसे भी पढ़ें : मंत्री आलमगीर आलम ने मनरेगा कर्मियों को दिया भरोसा, दुर्गापूजा से पहले मिल सकती है PF की सुविधा




