Crime NewsDhanbadNEWS

धनबाद के जोड़ाफाटक में बाजार समिति के व्यवसायी से 2 लाख की लूट

Dhanbad: धनबाद के बाजार समिति बरवाअड्डा के व्यवसाई शिवकुमार यादव से जोड़ाफाटक रोड में 2 लाख की लूट हो गई. घटना शनिवार देर शाम लगभग 8:45 बजे के आसपास हुई. घटना के तत्काल बाद इसकी सूचना व्यवसायी ने बैंक मोड़ और धनसर थाना की पुलिस को दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल पाया. इधर घटना की सूचना पर मौके पर बाजार समिति व धनबाद चेंबर के पदाधिकारी भी पहुंचे और  मामले की जानकारी ली. व्यवसायियों ने इस घटना और कानून व्यवस्था की स्थिति पर असंतोष जताया.

इसे भी पढ़ें: धनबाद जिला युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी सह समीक्षा बैठक संपन्न

Related Articles

Back to top button