
JAMSHEDPUR : पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला प्रखंड स्थइत काशीदा पंचायत के उपर पावरा गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए मिशन अमृत सरोवर के तहत सरोवर निर्माण का उद्घाटन भूमिपूजन किया गया. गांव के बुजुर्ग तारणी सिंह ने विधिवत भूमिपूजन किया. विदित हो की अमृत सरोवर का निर्माण झुना सबर, विमल सबर, मंगल सबर एवं सकुल सबर के कृषि योग्य बंजर भूमि पर किया जा रहा है. इस उद्घाटन समारोह में जिला परिषद् सदस्य देवयानी मुर्मू , मुखिया तरामुनि मुंडा, ग्रामप्रधान पिया लोक, चेतना युवा मंच के शशि भूषण प्रसाद एवं डब्ल्यूडीटी के सदस्य उपस्ति थे .




