
Lohardaga : लोहरदगा महिला थाने में 17 जुलाई को वुमन सेल द्वारा पक्षकारों की काउंसलिंग की गई. तीन मामलों की सुनवाई हुई, जिसमें दो का निपटारा किया गया. एक मामले में पक्षकारों को मोहलत दी गयी. लोहरदगा के तैगी नगर कुरैशी मोहल्ला निवासी संजीदा परवीन और रांची हिंदपीढ़ी निवासी अफरोज आलम की शादी के कुछ ही महीनों बाद दोनों के संबंध बिगड़ रहे थे. संजीदा ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. वूमेन सेल की काउंसलिंग के बाद पति- पत्नी और दोनों परिवार संबंध सुधारने को राजी हुए.
इसे भी पढ़े मुख्यमंत्री को हेमंत सोरेन का जवाब, ‘उपचुनाव ट्रेलर था 2019 में पूरी पिक्चर दिखायेगी…
पति-पत्नी के बीच विवाद और प्रताड़ना के एक मामले में दी गई मोहलत
लोहरदगा कि एक कॉलेज छात्रा के मामले का निपटारा हुआ. छात्रा ने शिकायत की थी कि एक शादी समारोह से लौटते वक्त उसके गांव के ही एक लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया. बाद में जबरदस्ती उस लड़के से उसकी शादी करा दी गई. वुमन सेल सदस्यों ने दोनों परिवारों की सहमति और राजी खुशी देखते हुए और लड़की के भविष्य को ध्यान में रखते हुए दोनों पक्षों में कल का कराया. इनकी शादी दोनों परिवारों की मौजूदगी में पारंपरिक रीति से हुई थी. कुडू थाना क्षेत्र के सुंदरू गांव निवासी सबीहा खातून और निजाम नगर रांची निवासी राजीब खान के मामले में दोनों पक्षों को मोहलत दी गई.
इसे भी पढ़े- पाकुड़ में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने की स्वामी अग्निवेश की पिटाई, पुलिस कर रही जांच
आठ लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार
सबीहा ने अपने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. इस मामले में ससुराल के आठ लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. लंबी काउंसलिंग के बाद भी दोनों पक्षों के किसी नतीजे पर नहीं पहुंचने की वजह से इन्हें मोहलत दी गई है. काउंसलिंग में वुमन सेल सदस्य सह इंस्पेक्टर जेपीएन चौधरी, महिला थाना प्रभारी अल्वीना लकड़ा, प्रो शमीमा खातून, मनोरमा एक्का, मनोरमा मिंज, लाल एसकेएन शाहदेव, रऊफ अंसारी आदि मौजूद थे. इस दौरान कई नए मामले भी आए जिन्हें काउंसलिंग के लिए अगली तारीख दी गई.
‘इसे भी पढ़े- मुस्लिमों की पार्टी’ पर राहुल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- धर्म-जाति नहीं रखती मायने
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




