
NewDelhi : बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स की 2018 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले दुनिया भर के 100 सितारों की लिस्ट जारी कर दी है. बता दें कि इस बार सितारों की लिस्ट में अक्षय कुमार और सलमान खान का नाम शामिल है. 2018 की फोर्ब्स की इस लिस्ट के अनुसार टॉप पर पूर्व प्रोफेशनल बॉक्सर फ्लॉएड मेवेदर हैं. इस लिस्ट में टॉप पर हैं मेवेदर, जिनके नाम 19 अरब की कमाई का रेकॉर्ड बना है. सबसे ज्यादा सैलरी पानेवाले बाकी सिलेब्रिटीज की बात करें तो इनमें जॉर्ज क्लूनी दूसरे नंबर पर, रिऐलिटी टीवी स्टार काइली जेनर तीसरे नंबर पर पॉप स्टार केटी पेरी 19वें नंबर पर हैं. इसके अलावा सूची में फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो 10वें, टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर 23वें, लेखिका जे के रॉलिंग 42वें और गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स (66) स्थान पर हैं.
दुनिया भर में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले सिलेब्रिटी की बात करें तो फोर्ब्स की इस लिस्ट में अक्षय 76वें स्थान पर हैं, जबकि पिछली बार अक्षय कुमार इस लिस्ट में 80वें नंबर पर थे. सलमान खान जो कि पिछले बार 71वें स्थान पर थे, इस बार नीचे खिसक कर 82वें स्थान पर हैं.

इसे भी पढ़ेंःएशियाड जायेगा भारत का 800 सदस्यीय दल, ब्रिज भूषण हो सकते हैं दल प्रमुख
पिछले साल शाहरुख खान का नाम शामिल था
पिछली बार इस लिस्ट में शाहरुख खान का नाम भी शामिल था और वह 65वें नंबर पर मौजूद थे. फोर्ब्स के अनुसार अक्षय कुमार ने लगभग 276 करोड़ रुपए (40.5 मिलियन डॉलर) की कमाई की है. फोर्ब्स ने अक्षय कुमार कुमार का जिक्र करते हुए कहा है कि इस साल ऐक्टर ने सामाजिक और संदेश देने वाली फिल्में कीं. उन्होंने सरकार की ओर से चलाये जा रहे स्वच्छता कैंपेन पर फोकस करते हुए टॉयलट: एक प्रेमकथा और गांवों में कम कीमत पर सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराने वाले शख्स पर पैडमैन जैसी फिल्मों से अच्छी कमाई की और इसके अलावा उन्होंने 20 ब्रांड्स की इंडोर्स भी किया है.
सलमान खान ने करीब 257 करोड़ रुपए (37.7 मिलियन डॉलर) की कमाई कर इस लिस्ट में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है. फोर्ब्स ने लिखा है कि सलमान बॉलिवुड के टॉप सैलरी पानेवालों में अपनी जगह बनाये हुए हैं. फोर्ब्स में कहा गया है कि बॉलिवुड के यह मुख्य कलाकार लगातार फिल्में प्रड्यूस कर रहे हैं और टाइगर जिंदा हैं जैसी हिट फिल्मों से उन्होंने अच्छी कमाई की है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




