GiridihJharkhand

गिरिडीह : धनबाद से वसूली कर सारठ लौट रहे बाइक सवार बीमा एजेंट पर फायरिंग, गंभीर

Giridih : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के डाकबंगला के पास स्थित जेरूवा गांव के समीप बाईक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोपाल मंडल नामक युवक को गोली मार दी. गोली युवक के कमर में लगी है जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

युवक देवघर जिला के सारठ झिलुवा का रहने वाला है और वह टाटा लाइफ इंश्योरेंस में काम करता है. गोपाल मंडल सोमवार की शाम को बाइक से धनबाद से अपने व्यवसाय से संबंधित पैसे की वसूली कर घर लौट रहा था. इसी क्रम में डाकबंगला के आगे जेरूवा गांव के पास बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग कर दी. गोली कमर में लगने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक से सड़क पर गिर गया.

इसे भी पढ़ें : शीर्ष माओवादी नेता कोबार्ड गांधी को हजारीबाग जेल से सूरत ले गयी गुजरात पुलिस

गिरिडीह लौट रहे चारपहिया सवार लोगों ने घायल पहुंचाया अस्पताल

बताया जाता है कि देवघर से गिरिडीह की ओर आ रहे एक चारपहिया सवार लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े खून से लथपथ गोपाल मंडल पर नजर पड़ी. लोगों ने उसे अपने वाहन में लेकर गिरिडीह नवजीवन नर्सिंग होम पहुंचाया और उसे अस्पताल में भर्ती कराने के बाद निकल गये.

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ जीतवाहन उरांव और बेंगाबाद पुलिस अस्पताल पहुंचे और घायल युवक से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली.

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह : बैंक से पेंशन निकाल डॉक्टर के पास जा रही वृद्धा से 23 हजार छीनकर अपराधी फरार

Related Articles

Back to top button