NationalTODAY'S NW TOP NEWS

‘मुस्लिमों की पार्टी’ पर राहुल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- धर्म-जाति नहीं रखती मायने

NewDelhi: देश में इनदिनों धर्म के नाम पर सियासत जारी है. कांग्रेस को ‘मुस्लिमों की पार्टी’ बताने पर शुरु हुए विवाद पर अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया है. राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि धर्म और जाति उनके लिए मायने नहीं रखती, वो दबे-कुचलों और शोषित के साथ खड़े हैं.

इसे भी पढ़ेंःराहुल को बताया “विदेशी खून” तो मायावती ने BSP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से जयप्रकाश सिंह को हटाया

राहुल का पलटवार

‘मुस्लिमों की पार्टी’ विवाद पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं पंक्ति की आखिरी लाइन में खड़े व्यक्ति के साथ खड़ा हूं. मैं शोषित, वंचित और सताए गए लोगों के साथ हूं. मेरे लिए इन लोगों के धर्म, जाति या विश्वास का मसला तुच्छ है. मैं इनके दर्द को देखता हूं और गले लगाता हूं. मैं नफरत और डर को मिटाता हूं. मैं सभी से प्यार करता हूं. मैं कांग्रेस हूं.’

इसे भी पढ़ेंःनीलकंठ सिंह ने कहा- विपक्ष बहा रहा ‘घड़ियाली आंसू’, बयान पर बरपा हंगामा-कार्यवाही स्थगित

बीजेपी का तंज

वहीं, बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल के इस ट्वीट पर फिर से पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस को मुस्लिम पार्टी बताने वाले बयान पर अपनी स्थिति साफ करने की बजाय कंफ्यूजन बढ़ा रहे हैं. पिछले दो दिनों से लोग उनसे सवाल पूछ रहे हैं और स्पष्टीकरण मांग रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी कोई सटीक जवाब नहीं दे रहे हैं. वही इसके अलावा बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने भी राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए तंज कसा है. उन्होंने कहा, ‘एक मुस्लिम पार्टी के रूप में आपने तीन तलाक पर मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ साजिश रची. हाशिए पर रहने वाले लोगों की पार्टी के रूप में आपने पिछड़ी जाति आयोग को संवैधानिक दर्जा देने में अड़ंगा लगाया.’

इसे भी पढ़ेंःवामपंथी नेता भाजपाई मोड में, सिर पर कलश लिये नजर आये सीताराम येचुरी

गौरतलब है कि हाल ही में एक उर्दू दैनिक ने दावा किया था कि गांधी ने मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवियों के साथ बैठक में कहा था कि ‘कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है.’ बाद में कांग्रेस ने इस खबर को ‘कोरी अफवाह’ करार दिया है और दावा किया है कि असल मुद्दों और नरेंद्र मोदी सरकार की विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए अफवाहें फैलाई जा रही हैं.

इसे भी पढ़ेंःमॉब लिंचिंग मामले में 12 लोगों को मिली चार साल की सजा, लगा जुर्माना

बता दें कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर 2019 आम चुनाव से पहले देश को मजहब के आधार पर बांटने का आरोप लगाया तो खुद प्रधानमंत्री मोदी ने भी आजमगढ़ में इसे लेकर तंज कसा और पूछा था कि कांग्रेस बताए कि वह सिर्फ मुस्लिम पुरुषों की पार्टी है या मुस्लिम महिलाओं की भी. हालांकि, जवाब में कांग्रेस ने अखबार की रिपोर्ट को गलत बताते हुए बीजेपी पर फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगाया था.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button