JharkhandRanchi

लॉकडाउन का कहर :  घर वापसी के लिए तीन दिनों में 3 लाख से अधिक प्रवासी मजदूरों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Ranchi  :  झारखंड के प्रवासी मजदूरों को घर लौटने की ललक अब परवान चढ़ने लगी है. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन किया गया है. जिसमें लाखों की तादात में प्रवासी मजदूर, छात्र, उपचार कराने दूसरे प्रदेश गए लोग फंस गए हैं. लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू होने के पूर्व दूसरे प्रदेश में फंसे लोगों को घर वापसी के लिए कुछ रियायत दी गयी. इसके तहत झारखंड में तेलंगाना, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब से कुछ प्रवासी मजदूरों की घर वापसी संभव हो सकी. इनकी संख्या 10000 के आसपास है.

इसे भी पढ़ेंः #FightAgainstCorona : स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 3900 मामले सामने आये, 195 लोगों की मौत हुई

झारखंड सरकार के अधिकृत आंकड़े के अनुसार राज्य के 9 लाख 67 हजार 149 मजदूरों ने कोविड-19 लाइन नंबर में रजिस्टर्ड कराया है. वहीं राज्य सरकार के द्वारा घर वापस होने के लिए जारी किए गए एप में पिछले 3 दिनों में ही 3 लाख से अधिक मजदूरों ने अपना नाम रजिस्टर्ड कराया है.  

 इसे भी पढ़ेंः देश में अचानक से लॉकडाउन लागू किये जाने पर देश-विदेश के अर्थशास्त्री क्यों उठा रहे हैं सवाल

ऑनलाइन पंजीकरण फार्म जारी किया गया है

झारखंड सरकार ने घर लौटने वाले प्रवासी मजदूरो के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रपत्र जारी किया है. प्राप्त सूचना के अनुसार इस प्रपत्र में तीन लाख से अधिक प्रवासी मजदूरों ने अपना पंजीकरण कराया है. प्रवासी मजदूरो में अब घर वापसी के लिए प्रतीक्षा बढ़ गयी है.

नीचे राज्यों और वहां फंसे मजदूरों का विवरण दिया जा रहा है-

राज्य

मजदूरें की संख्या

 

आंध्रप्रदेश

40716

 

अरुणाचल प्रदेश

85

 

आसम

1626

 

बिहार

6287

 

चंडीगढ़

772

 

छत्तीसगढ़

5934

 

दादर और नगर हवेली

992

 

दमन और दीव

2294

 

दिल्ली

26881

 

गोवा

13103

 

हरियाणा

28864

 

हिमाचल प्रदेश

8613

 

जम्मू कश्मीर

16 17

 

कर्नाटक

72245

 

केरल

30827

 

मध्य प्रदेश

9586

 

महाराष्ट्र

172098

 

मेघालय

366

 

मिजोरम

1198

 

नागालैंड

196

 

उड़ीसा

12817

 

पंजाब

11353

 

राजस्थान

16899

 

सिक्किम

2750

 

तमिलनाडु

83828

 

तेलंगाना

59837

 

मणिपुर

231

 

त्रिपुरा

188

 

उत्तर प्रदेश

19091

 

उत्तराखंड

2550

 

पश्चिम बंगाल

10819

 

अंडमान निकोबार

38

 

पांडिचेरी

35

 

गुजरात

02958

 

 

इस प्रकार दूसरे राज्यो में फंसे कुल मजदूरों की संख्या 11, 70, 107 है.

इसे भी पढ़ेंः #PmCaresFund में मिली करोड़ो की मदद, 85% की जगह 100% किराया क्यों नहीं माफ करती बीजेपी :  डॉ रामेश्वर उरांव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button