JharkhandRanchi

#Jharkhand: एसपी के ट्रांसफर मामले को लेकर दायर जनहित याचिका को हाइकोर्ट ने किया खारिज

Ranchi: सरकार के द्वारा एसपी के ट्रांसफर मामले को लेकर दायर जनहित याचिका को हाइकोर्ट ने खारिज कर दिया है.

झारखंड हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन और न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हुई.

इसे भी पढ़ें – #FightAgainstCorona : स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 3900 मामले सामने आये, 195 लोगों की मौत हुई

हाईकोर्ट ने याचिका को सुनवाई योग्य नहीं माना  

मिली जानकारी के अनुसार अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद याचिका को सुनवाई योग्य नहीं मानते हुए उसे खारिज कर दिया है.

याचिकाकर्ता अरुण कुमार सिंह ने झारखंड सरकार के जरिए एसपी के स्थानांतरण किये जाने को गलत बताते हुए झारखंड हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी.

उन्होंने कहा था कि कोरोना संकट की इस घड़ी में ट्रांसफर नहीं किया जाना चाहिए. इसे रद्द किया जाये. अदालत ने इसे सुनवाई योग्य नहीं मानते हुए खारिज कर दिया.

इसे भी पढ़ें – #6th Jpsc : अपन-अपने घरों में प्लेकार्ड के साथ 5 मिनट तक थाली, घंटी बजा कर विरोध जतायेंगे छात्र, JPSC का पुतला भी फूंकेंगे

सरकार ने किया था 35 आइपीएस का तबादला

कोरोना वायरस की त्रासदी के बीच 28 अप्रैल को एक साथ झारखंड के पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल किये गये थे. भारतीय पुलिस सेवा के 35 आइपीएस अफसरों का एक साथ ट्रांसफर किया गया था.

इसे भी पढ़ें – #Corona : गढ़वा में दो मरीजों की दूसरी रिपोर्ट भी आयी निगेटिव, लिया जायेगा तीसरा सैंपल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button