
Deoghar : केंद्रीय पर्यावरण वन जलवायु परिवर्तन, उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पर्यावरण संरक्षण और लोगों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए शहर के अंदर भी नगर वन बनाने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया. बैठक में जिला के उपायुक्त, एसपी, सिविल सर्जन, वन विभाग के अधिकारी आदि अधिकारी मौजूद थे. मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने अधिकारियों को शहर की 5 किलोमीटर की परिधि के अंदर हरियाली के लिए पौधा रोपण करवाने का निर्देश दिया. इसके तहत वन विभाग को जमीन चिन्हित करने का आदेश दिया गया है. नगर के अंदर लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण की पूरी व्यवस्था रहेगी ऐसी व्यवस्था करनी है, जिसमें लोग बैठ सकेंगे, घूम सकेंगे और योग कर सकते हैं. इसके पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री ने बाबा दरबार में माथा टेका. बैठक में स्थानीय भाजपा विधायक नारायण दास ने डिगरिया पहाड़ स्थित वन विभाग की जमीन में एक चिड़ियाघर खोलने का आग्रह किया है. मौके पर सिविल सर्जन रंजन सिन्हा ने सदर अस्पताल में मेडिसिनल गार्डन खोलने का प्रस्ताव रखा है. देवघर पहुंचने पर उनका स्वागत करने वालों में भाजपा जिला के जिला उपाध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा, जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया, जिला मीडिया प्रभारी सचिन सुल्तानिया, अमनदीप, गोलू, इंद्रदेव सिंह अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें – राज्यसभा सांसद धीरज साहू के आवासीय परिसर में जमीन के अंदर जेवर दबे होने की संभावना, मशीन से की जा रही जांच



