JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर: अभय सिंह पर मुकदमें से नाराज भाजपाइयों ने क‍िया प्रदर्शन, रखी ये मांग

Jamshedpur: जमशेदपुर में विगत वर्ष दुर्गा पूजा के मौके पर ठाकुर प्यारा सिंह-धुरंधर सिंह क्‍लब पूजा समिति के संरक्षक सह भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज किए जाने का विरोध जताते हुए जिला भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया.
गौरतलब हो कि पूजा के दौरान भोग वितरण को लेकर हुए विवाद को प्रशासन ने शांत करवाया था और किसी के ख‍िलाफ कार्रवाई नहीं किये जाने का आश्वाशन दिया था. लेकिन अब उसी घटना को लेकर पूजा समिति के संरक्षक सह भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय सिंह के ख‍िलाफ जिला प्रशासन ने मामला दर्ज किया है . इसके अलावा विगत दिनों गोलमुरी के नानकनगर में धर्मांतरण को लेकर हुए बबाल के मामले में भी भाजपा के जिला महामंत्री मंजीत सिंह के ख‍िलाफ मामला दर्ज क‍िया गया है. प्रदर्शनकार‍ियों का कहना रहा क‍ि झूठा मामला दर्ज किया गया है , ज‍िसे वापस ल‍िया जाए.

ये भी पढ़ें-आद‍ित्‍यपुर: सिद्धेश नर्सिंग होम में चार घंटे चला हंगामा, बीच-बचाव के बाद दोबारा शुरू हुआ इलाज

Related Articles

Back to top button