
Bundu: तमाड़ स्थित दिउड़ी मंदिर के मुख्य गेट में असामाजिक तत्वों द्वारा ताला लगाकर भक्तो को प्रवेश करने से रोकने के विरोध में आज हिंदू संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज संध्या बैठक कर आरोपियों को पकड़ने और गिरफ्तार करने के लिए मसाल जुलूस निकाला. लोगों का कहना है कि आरोपियों को हर हाल में गिरफ्तार करना होगा.
शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे से लेकर रात्रि के 8:00 बजे तक बुंडू तथा तमाड़ को बंद रखने का आह्वान किया गया है जिसको लेकर मसाल जुलूस निकालकर सभी स्थानीय दुकानदारों को बंद को सफल बनाने के लिए जुलूस निकाला गया है.
इसे भी पढ़ें: दिउड़ी मंदिर में शुरू हुई पूजा, एसडीएम की मौजूदगी में तोड़ा गया ताला




