News Wing
Ranchi, 04 October: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जम्मू कश्मीर के आतंकी हमले में शहीद हुए झारखंड के सपूत बृज किशोर यादव के आश्रित को झारखंड सरकार में नौकरी देने एवं 02 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है. गौरतलब है कि 3 अक्टूबर की सुबह जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में साहेबगंज के रहने वाले बीएसएफ के एएसआइ बृज किशोर यादव शहीद हो गये थे.




