
Latehar: लातेहार जिलाबके महुआडांड़ प्रखंड में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया .प्रखंड के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस के मौके पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए.इस बीच स्कूली बच्चों ने शिक्षकों को गिफ्ट देकर उन्हें सम्मानित किया.राजकिय अनुसूचित जन जातिय विद्यालय महुआडांड़ में शिक्षक दिवस के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई. प्राचार्य गिरजाराम एवं छात्रो के द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तस्वीर पर माल्यार्पण की गई तथा उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया. इधर संत जेवियर स्कूल रामपुर में बच्चों ने शिक्षकों को गिफ्ट देकर उन्हें सम्मानित किया.साथ ही छोटे बच्चों द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. अन्य संत तेरेसा मध्य विद्यालय, समुद्री देवी उच्च विद्यालय, संत जोसेफ,संत मिखायल, प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय, झारखंड बालिका छात्रावास विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर आदि विद्यालयों में समारोह आयोजित कर शिक्षक दिवस मनाया गया.इस दौरान विद्यालयों में बच्चों ने एक बढ़ाकर एक आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये.

संत जेवियर्स कॉलेज में शिक्षक दिवस
संत जेवियर्स कॉलेज के सभागार में शिक्षक दिवस समारोह 2024 का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ फॉ एम के जोश ने सभी शिक्षकों को इस अवसर पर शुभकामनाएं एवं बधाई प्रदान की तथा सभी शिक्षकों को बुके व गिफ्ट देकर सम्मानित किया . इस अवसर पर सिस्टर चन्द्रोदया के नेतृत्व में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा शिक्षकों के सम्मान में सुमधुर गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए . डॉ फॉ एम के जोश ने अपने संदेश के दौरान कहा की शिक्षक दिवस शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर होता है. वे हमारे समाज के आधार स्तंभ हैं जो हमें केवल पाठ्यक्रम का ही ज्ञान नहीं बल्कि जीवन की सच्ची शिक्षा भी देते हैं.
शिक्षक दिवस के इस अवसर पर महाविद्यालय में लगभग 1 महीने से चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच का भी आयोजन किया गया जिसमें 2 फाइनलिस्ट टीम शहिद क्लब और संत जोसेफ +2 विद्यालय के खिलाड़ियों ने इस प्रतिस्पर्धा में भाग लिया.




