Lead NewsNationalWorld

अफगानिस्तान में हालात गंभीर, अपने राजनयिकों को विशेष विमान से निकालेगा भारत

Kabul : अफगानिस्तान में हालात दिन ब दिन खराब होते जा रहे हैं. अब तक 6 प्रांतों पर कब्जा कर चुके तालिबानी आतंकी अब तजिकिस्तान से सटे अफगान शहर मजार-ए-शरीफ तक पहुंच गये हैं. मजार-ए-शरीफ के बाहरी इलाके में अफगानी सेना और तालिबानी आतंकियों के बीच भीषण युद्ध चल रहा है. इसे देखते हुए भारत सरकार मजार-ए-शरीफ में सक्रिय अपने एकमात्र महावाणिज्यष दूतावास से भी कर्मचारियों को विशेष विमान से भारत लायेगी. साथ ही कुछ भारतीय नागरिकों को निकालने का फैसला किया गया है.

इसे भी पढ़ें :सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, MP, MLA के खिलाफ केस हाईकोर्ट की मंजूरी के बगैर नहीं होगा वापस

भारत वायुसेना के विशेष विमान को इस काम में लगाया जायेगा. भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक ट्वीट करके मजार-ए-शरीफ और उसके आसपास मौजूद भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष विमान में सवार होकर वहां निकल जायें. वाणिज्यम दूतावास ने कहा कि यह विशेष विमान मंगलवार शाम को मजार-ए-शरीफ से नयी दिल्ली को जायेगा.

इसे भी पढ़ें :NGT की रोक के बावजूद जारी है बालू का अवैध ‘बिजनेस’, ग्रामीण हो रहे हेल्पलेस

Related Articles

Back to top button