Court NewsLead News

शराब घोटाला: सुधीर कुमार दास की जमानत याचिका खारिज

Ranchi: शराब घोटाला मामले में निलंबित जीएम फाइनेंस सुधीर कुमार दास को एसीबी की विशेष अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया. एसीबी कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी. सुधीर कुमार दास की ओर से बहस में उसे निर्दोष बताया गया था. वहीं एसीबी की ओर से बताया गया कि उत्पाद विभाग के अधिकारी और प्लेसमेंट एजेंसी के लोगों के द्वारा षडयंत्र रचकर शराब घोटाला किया गया है. जिससे राज्य सरकार के राजस्व को बड़ा नुकसान पहुंचा है. इसमें आरोपी सुधीर कुमार दास की भी संलिप्तता रही है. 21 मई को एसीबी ने उसे  गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने सुधीर कुमार दास को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी. मामले में अबतक निलंबित आइएएस विनय चौबे समेत 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. इनमें से एक आरोपी निलंबित सयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को जमानत मिली है.

Related Articles

Back to top button