JharkhandPalamu

पलामू : खेत में काम कर रहे किसान की वज्रपात से मौत, पांच बकरियां भी मरीं

Palamu : पलामू जिले में रविवार को वज्रपात की दो घटनाओं में एक किसान और पांच बकरियों की मौत हो गयी.

तरहसी प्रखंड के विनायका गांव निवासी किसान इंद्रदेव सिंह खेत में काम करते हुए वज्रपात की चपेट में आया जिससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल मे भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें : 1.60 करोड़ की लागत से बनी सड़क हुई जर्जर, जलजमाव से परेशानी

दूसरी घटना छतरपुर प्रखंड के डाली बाजार के भुइयां टोली में हुई. यहां व्रजपात से पांच बकरियों की मौत हो गयी, जबकि चरवाहा बाल-बाल बच गया है. डाली बाजार पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल का गांव है.

वज्रपात में महावीर भुइयां और गोरख भुइयां की एक-एक जबकि ठेघु भुइयां की तीन बकरियों की मौत हुई है.

घटना से चिंतित विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पर्यावरण धर्म व वनराखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल जायसवाल ने कहा कि प्रकृति के साथ हो रही छेड़छाड़ के कारण ही इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं.

इसे भी पढ़ें : यात्रिगण ध्यान दें! सोमवार , 12 अगस्त को धनबाद एलेप्पी एक्सप्रेस रद्द रहेगी

Related Articles

Back to top button